11 सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा, बजट में ध्यान रखने का मिला आश्वासन
पाली/जयपुर।
दिव्यांग सेवा समिति पाली का एक प्रतिनिधि मंडल को समिति के संस्थापक घेवरचंद आर्य के नेतृत्व में जयपुर पहुंचा। प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित जनसुनवाई में भाग लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुलाकात की तथा दिव्यांगजनों की समस्याओं को लेकर 11 सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में दिव्यांगजनों की पेंशन वृद्धि, रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने, तथा उनके कल्याण से जुड़ी विभिन्न मांगों को प्रमुखता से रखा गया। प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री को दिव्यांगजनों की वर्तमान स्थिति से अवगत कराते हुए उनकी मांगों के समर्थन में अपना पक्ष मजबूती से प्रस्तुत किया।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ज्ञापन को गंभीरता से पढ़ते हुए दिव्यांगजनों की समस्याओं पर सहमति व्यक्त की। उन्होंने आश्वासन दिया कि आगामी बजट में दिव्यांगजनों की आवश्यकताओं पर पूरा ध्यान रखा जाएगा तथा पेंशन एवं रोजगार को लेकर नई योजनाएं शुरू करने पर भी विचार किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार दिव्यांगजनों की हर संभव मदद के लिए सदैव तत्पर रहेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0