सोजत में दिनदहाड़े नाबालिग बालिका अपहरण कांड का 12 घंटे में खुलासा, दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार
सोजत सिटी। सोजत में दिनदहाड़े हुई नाबालिग बालिका के अपहरण की सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने महज 12 घंटे में पर्दाफाश कर दिया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अपहृत बालिका को सकुशल दस्तयाब कर लिया गया तथा वारदात के मुख्य सूत्रधार दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
जानकारी के अनुसार, सोजत क्षेत्र में दिन के समय नाबालिग बालिका के अपहरण की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए सोजत सर्किल ऑफिसर (सीओ) रतनाराम देवासी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम का संचालन सोजत सिटी थानाधिकारी (सीआई) देवेन्द्र सिंह राठौड़ द्वारा किया गया।
पुलिस ने त्वरित तकनीकी एवं भौतिक साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों की पहचान की और दबिश देकर दो मुख्य अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। अपहरण में प्रयुक्त कार को भी जब्त कर लिया गया है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सतर्कता और त्वरित समन्वय के चलते बालिका को सुरक्षित बरामद कर लिया गया, जिससे परिजनों ने राहत की सांस ली। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों से महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं और मामले की गहन जांच जारी है।
What's Your Reaction?
Like
3
Dislike
1
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0