सवराड़ में डीपी में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, समय रहते पाया काबू

सवराड़ में डीपी में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, समय रहते पाया काबू

May 21, 2026 - 14:49
 0  69
सवराड़ में डीपी में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, समय रहते पाया काबू

सोजत रोड क्षेत्र के निकट स्थित सवराड़ गांव के बेरा ढढाला में गुरुवार को बिजली की डीपी में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। आग लगने से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत प्रशासन को जानकारी दी।

जानकारी के अनुसार बेरे वालों ने प्रशासक ममता महेंद्र कुमार प्रजापत को घटना की सूचना दी। इसके बाद तत्काल बिजली सप्लाई बंद करवाई गई तथा फायर ब्रिगेड को मौके पर बुलाया गया। दमकल कर्मियों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

आग की चपेट में आने से आसपास रखी लकड़ियां और बाड़ जल गई, वहीं डीपी भी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की सूचना बिजली विभाग के जैन को दी गई, जिसके बाद विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर डीपी को ठीक करवाया तथा बिजली आपूर्ति सुचारू रूप से बहाल करवाई।

घटना में किसी प्रकार की जनहानि या अनहोनी नहीं हुई। आग बुझाने और व्यवस्था संभालने में स्थानीय बेरे वालों का भी सहयोग रहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Sanjay Parihar News reporter sojat