श्री हनुमान जन्मोत्सव समिति 2026 के अध्यक्ष पद पर राजेश तंवर को बधाई दी
सोजत। श्री हनुमान जन्मोत्सव समिति – 2026 के अध्यक्ष पद पर आदरणीय श्री राजेश तंवर के मनोनीत होने पर शहर में हर्ष और उत्साह का वातावरण है। उनके मनोनयन पर समाज के विभिन्न गणमान्य नागरिकों एवं कार्यकर्ताओं ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।
गजेन्द्र सांखला, माँगीलाल गहलोत, मानवेन्द्र भाटी, मंगलचंद टांक, घनश्याम लखानी, दलपतराज टांक, कैलाश चावला, चन्द्रप्रकाश तंवर, महेश साँखला, रवि मेवाड़ा, नकुल कश्यप एवं राहुल सहित अन्य साथियों ने श्री तंवर को शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में समिति नई ऊँचाइयों को स्पर्श करेगी।
सभी ने प्रभु श्री हनुमान जी से प्रार्थना की कि उनकी कृपा से इस वर्ष का जन्मोत्सव कार्यक्रम भव्य, दिव्य और ऐतिहासिक रूप से सफल हो। श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ आयोजित होने वाला यह आयोजन नगर में धार्मिक ऊर्जा और सामाजिक समरसता का संदेश प्रसारित करेगा।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0