सोजत के विद्यालय में सात्विक शाकाहारी व्यंजन प्रतियोगिता आयोजित, छात्रों ने जीते पुरस्कार
सात्विक व्यंजन प्रतियोगिता में भेलपुरी, चाट-पकौड़ी और सैंडविच बने आकर्षण का केंद्र
सोजत सिटी स्थानीय श्री जैन गौतम आदर्श विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय में करुणा क्लब के तत्वावधान में सात्विक शाकाहारी व्यंजन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में पशु कल्याण, अहिंसा, पर्यावरण संरक्षण एवं शाकाहार के प्रति जागरूकता बढ़ाते हुए करुणा की भावना विकसित करना तथा पौष्टिक आहार के प्रति रुचि जागृत करना रहा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्यालय समिति अध्यक्ष बाबूलाल बोहरा, समिति सचिव महेंद्र कुमार मेहता, कोषाध्यक्ष सीए गजेंद्र कुमार जैन एवं संस्था प्रधान प्रवीण शर्मा ने विभिन्न समूहों द्वारा तैयार व्यंजनों का अवलोकन कर छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान सीए गजेंद्र कुमार जैन ने कहा कि करुणा मानवता का मूल है तथा शाकाहार स्वस्थ जीवन और पर्यावरण संरक्षण का महत्वपूर्ण माध्यम है।
प्रतियोगिता में महाराणा प्रताप ग्रुप की स्वादिष्ट भेलपुरी, महारानी लक्ष्मीबाई ग्रुप की चटपटी चाट-पकौड़ी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस ग्रुप का शीतल नींबू पानी, अहिल्याबाई ग्रुप के कोफ्ता-पकौड़ी एवं मीराबाई ग्रुप के सैंडविच आकर्षण का केंद्र रहे।
व्यंजन निर्माण में मनीषा देवासी, भूपेंद्र, कृष्णा, राखी, कविता, अनीता, विपुल, गुंजन गहलोत, कृष्ण नवल, शुभम, नम्रता, मनीषा, निरमा एवं निशा का विशेष योगदान रहा। अतिथियों ने सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों, अभिभावकों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने विभिन्न व्यंजनों का स्वाद लेकर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। आयोजन को सफल बनाने में प्रधानाचार्य प्रवीण शर्मा, निर्मला टांक, रिंकू मेवाड़ा, महेंद्र सिंघाड़िया, सुरेंद्र जांगिड़, नरेश बोराणा, सुनीता परिहार, रेखा कुमारी, दीपक देवड़ा, मंजूलता जोशी व्यास, वर्षा सांखला, मंदाकिनी, उषा, मैना देवी एवं रामचंद्र का सक्रिय सहयोग रहा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0