बिड़ला इंटरनेशनल स्कूल में देशभक्ति के रंग, हर्षोल्लास से मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस

स्वतंत्रता दिवस पर BIS में मार्च पास्ट, पीटी और देशभक्ति कार्यक्रमों ने बांधा समां

Aug 15, 2026 - 17:09
 0  87

सोजत। स्थानीय बिड़ला इंटरनेशनल स्कूल (BIS), सोजत में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह, उमंग एवं देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर 'वंदे मातरम' और 'भारत माता की जय' के नारों से गुंजायमान रहा। विद्यार्थियों की आकर्षक प्रस्तुतियों ने सभी उपस्थित जनों को देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत कर दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्रीमती मैना देवी गहलोत, विद्यालय निदेशक मदन गहलोत, प्रधानाचार्या श्रीमती आशा राजपुरोहित, डॉ. सुमित गहलोत, रूचि परिहार, मनीषा गहलोत एवं नीलू राठौड़ सहित गणमान्य अतिथियों द्वारा ध्वजारोहण के साथ किया गया। इसके पश्चात अतिथियों का स्वागत एवं परिचय कार्यक्रम आयोजित किया गया।

ध्वजारोहण के बाद विद्यार्थियों ने शानदार मार्च पास्ट, पी.टी. एवं बैम्बू पी.टी. का प्रदर्शन कर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम की शुरुआत कक्षा 8वीं 'अ' के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत गणेश वंदना सामूहिक नृत्य से हुई।

देशभक्ति आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में कक्षा 5वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। 'मेरा देश मेरा मुल्क', 'केसरी', 'फिर भी दिल है हिंदुस्तानी', 'ऐ मेरे वतन के लोगो', 'रंगीलो राजस्थान', 'संदेशे आते हैं', 'धरती धोरा री' तथा 'सुनो गौर से दुनिया वालो' जैसे लोकप्रिय गीतों पर समूह एवं एकल नृत्य प्रस्तुत किए गए। शिक्षकों में जितेंद्र सर, महेश सर एवं रामपाल वैष्णव ने प्रभावशाली एकल कविताएं प्रस्तुत कीं, वहीं गौरव सर ने कथक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति देकर खूब सराहना बटोरी।

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रप्रेम, अनुशासन एवं अपने कर्तव्यों के प्रति निष्ठा का भाव विद्यार्थी जीवन से ही विकसित होना चाहिए। उन्होंने युवाओं को देश के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया।

अंत में विद्यालय निदेशक मदन गहलोत ने विद्यार्थियों को माता-पिता की सेवा एवं सम्मान का महत्व बताते हुए जीवन में सदैव सकारात्मक और कर्मठ बने रहने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान एवं लड्डुओं के वितरण के साथ हुआ।

स्वतंत्रता दिवस समारोह में विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं विद्यालय परिवार की उत्साहपूर्ण सहभागिता ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Sanjay Parihar News reporter sojat