राजस्थान पुलिस दिवस पर कमला लोहार को ‘उत्तम सेवा चिन्ह’ से सम्मानित
जोधपुर। राजस्थान पुलिस दिवस के उपलक्ष में आयोजित समारोह में जोधपुर रेंज के महानिरीक्षक पुलिस द्वारा राजस्थान पुलिस में उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवाओं के लिए कमला लोहार को ‘उत्तम सेवा चिन्ह’ से सम्मानित किया गया।
समारोह में पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की उपस्थिति में कमला लोहार के समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा और उत्कृष्ट कार्यशैली की सराहना की गई। इस अवसर पर महानिरीक्षक ने कहा कि पुलिस विभाग में ऐसे कर्मठ और ईमानदार कार्मिक ही संगठन की मजबूती का आधार होते हैं।
कमला लोहार ने अपने कार्यकाल के दौरान अनुशासन, सेवा भावना और जिम्मेदारी का परिचय देते हुए विभाग में उल्लेखनीय योगदान दिया है। उनके इस सम्मान से पुलिस विभाग में कार्यरत अन्य कर्मचारियों को भी प्रेरणा मिलेगी।कार्यक्रम के अंत में सभी ने सम्मानित कार्मिकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0