मुसालिया पंचायत की ग्राम विकास अधिकारी 1500 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

मुसालिया पंचायत की ग्राम विकास अधिकारी 1500 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

Dec 9, 2025 - 17:26
 0  534
1 / 1

1.

मारवाड़ जंक्शन (पाली)। तहत आने वाली ग्राम पंचायत मुसालिया में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम विकास अधिकारी कांता को 1500 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया।सूत्रों के अनुसार परिवादी ने बताया कि उसके बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र में संशोधन करवाने के लिए ग्राम विकास अधिकारी द्वारा उससे 3000 रुपए की मांग की गई थी। बार-बार दबाव डालने पर परिवादी ने इसकी शिकायत एसीबी में दर्ज करवाई।एसीबी टीम ने शिकायत की पुष्टि के बाद सोमवार को कार्रवाई करते हुए कांता को 1500 रुपए की नकद रिश्वत लेते ही पकड़ लिया। टीम ने मौके से रिश्वत की राशि बरामद कर ली है।एसीबी अधिकारियों ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। साथ ही पंचायत कार्यालय से संबंधित दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है।स्थानीय ग्रामीणों ने कार्रवाई का स्वागत करते हुए इसे भ्रष्टाचार के खिलाफ एक सख्त कदम बताया है।

What's Your Reaction?

Like Like 3
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 2
Angry Angry 0
Sad Sad 2
Wow Wow 1
Sanjay Parihar News reporter sojat