संत शिरोमणी श्री लिखमीदासजी महाराज के 276वें जन्मोत्सव का पोस्टर विमोचन, तैयारियां अंतिम चरण में

पोस्टर विमोचन के साथ जन्मोत्सव कार्यक्रमों का आगाज, 28-29 जुलाई को होंगे भव्य धार्मिक आयोजन

Jul 21, 2026 - 18:35
 0  91
संत शिरोमणी श्री लिखमीदासजी महाराज के 276वें जन्मोत्सव का पोस्टर विमोचन, तैयारियां अंतिम चरण में

सोजत सिटी। माली समाज के आराध्य देव एवं संत शिरोमणी श्री श्री 1008 श्री लिखमीदासजी महाराज के 276वें जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले भव्य कार्यक्रमों के पोस्टर का विमोचन मंगलवार को समाज के गणमान्यजनों की उपस्थिति में किया गया। जन्मोत्सव को लेकर समाज में उत्साह का माहौल है तथा भजन संध्या, कलश यात्रा एवं शोभा यात्रा की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।

पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में माली समाज अध्यक्ष चम्पालाल सांखला, चौधरी गोरधनलाल गहलोत (बड़ाबास), ताराचंद टांक (पावटी का बास) सहित समाज के गणमान्य पंचगण रामचंद्र खेजड़ा, मांगीलाल अटपड़ा, गिरधारीलाल गहलोत, संजय परिहार, लक्ष्मणराम गुन्दावा, खीवराज सांखला, रामेश्वर परिहार, पुखराज परिहार एवं अन्य समाजबंधु उपस्थित रहे।

आयोजकों ने बताया कि जन्मोत्सव के तहत 28 जुलाई 2026, मंगलवार को रात्रि 8 बजे माली समाज भवन, जैतारणिया गेट के बाहर, सोजत सिटी में विशाल भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। इसमें प्रसिद्ध भजन गायक नरेश राव (भीलवाड़ा) एवं भजन गायिका ज्योति अपनी भक्तिमय प्रस्तुतियां देंगे।

इसी प्रकार 29 जुलाई 2026, बुधवार को प्रातः 8 बजे श्री लिखमीदासजी महाराज मंदिर, मैला का चौक, सोजत सिटी से भव्य कलश यात्रा एवं शोभा यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा में समाज के महिला-पुरुष, युवा एवं श्रद्धालु पारंपरिक वेशभूषा में भाग लेकर धर्मध्वजा एवं कलश के साथ नगर भ्रमण करेंगे।

समाज के पदाधिकारियों ने सभी धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं एवं समाज बंधुओं से कार्यक्रमों में अधिकाधिक संख्या में भाग लेकर धर्म लाभ प्राप्त करने का आह्वान किया। साथ ही समाज की ओर से 29 जुलाई 2026 को माली समाज का अकता (सामूहिक अवकाश) घोषित करते हुए समाजबंधुओं से अपने प्रतिष्ठान एवं मजदूरी कार्यों में अवकाश रखने का अनुरोध किया गया।

समारोह का आयोजन समस्त माली समाज, सोजत सिटी के तत्वावधान में किया जा रहा है, जिसमें समाज के सभी वर्गों की सक्रिय सहभागिता रहेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Sanjay Parihar News reporter sojat