बडा गुडा, कन्या महाविद्यालय में 21 जून तक प्रवेश का अवसर

बडा गुडा, कन्या महाविद्यालय में 21 जून तक प्रवेश का अवसर

Jun 17, 2026 - 14:18
 0  25
बडा गुडा, कन्या महाविद्यालय में 21 जून तक प्रवेश का अवसर

राजकीय कन्या महाविद्यालय, बडागुडा,सोजत में नवीन प्रवेश के अवसर उपलब्ध हैं ! कॉलेज प्रभारी मोहम्मद इरफान व भगवेन्द्र प्रकाश ने बताया कि जिन छात्राओं ने अभी तक एडमिशन फॉर्म नही भरा है वे 21 जून तक ई-मित्र पर जाकर ऑनलाइन प्रवेश फॉर्म भर सकती है ! प्रवेश प्रभारी सहायक आचार्य गौतम कुमावत के अनुसार जो छात्राएं पूर्व में एडमिशन के लिए आवेदन कर चुकी हैं लेकिन दस्तावेज सत्यापन व ई -मित्र पोस्टिंग के माध्यम से अभी तक फीस नही भरी है वे सभी छात्राएं 19 जून तक कॉलेज में दस्तावेज सत्यापन कराकर अपनी फीस भर सकती हैं ! प्रवेश हेतु आवेदन कर चुकी व नवीन प्रवेश की इछुक छात्राएं अधिकतम जानकारी कार्यालय समय में कॉलेज आकर प्राप्त कर सकती हैं

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0