सोजत में धार्मिक स्थल के पास आगजनी, अज्ञात लोगों पर शरारत का आरोप, पुलिस अलर्ट, देर रात तक बना रहा तनाव
सोजत में धार्मिक स्थल के पास आगजनी, अज्ञात लोगों पर शरारत का आरोप, पुलिस अलर्ट, देर रात तक बना रहा तनाव
1.
सोजत।शहर के निकट नेशनल हाईवे स्थित बागावास के पास एक धार्मिक स्थल पर रविवार रात करीब 10 बजे अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा आगजनी की घटना को अंजाम दिया गया। शरारती तत्वों ने पहले धार्मिक स्थल पर चढ़े कपड़े को जला दिया, इसके बाद पास में स्थित लोहे के केबिन में भी आग लगा दी। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर इकट्ठा हो गए।
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। सौभाग्य से इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन यह हरकत क्षेत्र की शांति व्यवस्था के लिए बड़ा खतरा बन सकती थी।
घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी, एएसपी, डीवाईएसपी रतनलाल देवासी, सोजत सीआई देवेंद्र सिंह सहित भारी पुलिस जाप्ता मौके पर तैनात किया गया। पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों को समझाइश कर वहां से हटाया और स्थिति को नियंत्रित किया।
देर रात तक लोग बड़ी संख्या में मौके पर एकत्र हो गए थे, जिससे कुछ समय के लिए क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया। हालांकि, पुलिस की सूझबूझ और प्रशासन की तत्परता से स्थिति को शांतिपूर्ण ढंग से संभाल लिया गया। फिलहाल इलाके में पूरी तरह शांति बनी हुई है, लेकिन सुरक्षा के मद्देनज़र पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है।
पुलिस द्वारा अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है, आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि दोषियों को जल्द चिन्हित कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
1
Angry
0
Sad
1
Wow
0