समाजसेवी भंवर सिंह जैतावत ‘रूपम’ का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
सोजत कस्बे के निकटवर्ती बड़ा गुड़ा क्षेत्र के प्रतिष्ठित समाजसेवी भंवर सिंह जैतावत ‘रूपम’ का शनिवार को निधन हो गया। उनके निधन की खबर फैलते ही पूरे गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई। मिलनसार स्वभाव और सेवाभावी व्यक्तित्व के धनी भंवर सिंह जैतावत के निधन को ग्रामीणों ने क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति बताया।
उनके निधन पर प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव निरंजन आर्य ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि भंवर सिंह जैतावत सामाजिक क्षेत्र में सदैव सक्रिय रहे और उनका जाना समाज के लिए बड़ी क्षति है। इसके अलावा अमर सिंह केलवाद, कालू मेवाड़ा बगड़ी, कालू सिंह मांडा, तेजराज मेवाड़ा, श्याम सिंह, शंकर सिंह, मंगल सिंह एवं मिश्रीलाल सीरवी ने भी शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं।
भाजपा नेता भंवरलाल सेणचा, केरनाथ, भरत मेवाड़ा, नारायण सिंह, सरवन सिंह, विधायक प्रतिनिधि भंवर सिंह, दुर्गाराम मेवाड़ा, खेतु सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उनके आवास पर पहुंचे और श्रद्धांजलि अर्पित की।
शोकाकुल परिवार में उनके पुत्र जितेंद्र सिंह, धनंजय सिंह, प्रहलाद सिंह, श्याम सिंह एवं महेंद्र सिंह को सांत्वना देने वालों का दिनभर तांता लगा रहा।
ग्रामीणों ने बताया कि भंवर सिंह जैतावत ‘रूपम’ सदैव जनकल्याण एवं सामाजिक कार्यों में अग्रणी रहते थे। उनके द्वारा किए गए कार्य और उनके आदर्श आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरणा देते रहेंगे।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
6
Wow
0