अच्छी बारिश की कामना को लेकर सोजत में हुआ पारंपरिक मायाजाल आयोजन

मायाजाल परंपरा का हुआ आयोजन, अच्छी वर्षा और खुशहाली की कामना

Aug 20, 2026 - 18:10
 0  21
अच्छी बारिश की कामना को लेकर सोजत में हुआ पारंपरिक मायाजाल आयोजन

सोजत। अच्छी वर्षा और क्षेत्र की खुशहाली की कामना को लेकर सदियों पुरानी मायाजाल परंपरा के तहत गुरुवार को स्थानीय माली, घांची, मेवाड़ा एवं सिरवी समाज के तत्वावधान में धार्मिक आयोजन किया गया। शहर के हृदय स्थल धान मंडी स्थित चौवटा वाले भैरूजी महाराज के मंदिर में पूजा-अर्चना कर ज्योत प्रज्वलित की गई।

इस अवसर पर श्री चारभुजा नाथ, श्री काला-गोरा भैरूनाथ, श्री सती माता, श्री गोगाजी महाराज (गोगा नाड़ा) तथा चामुंडा माता की भाखरी स्थित मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना, हवन एवं माताजी का श्रृंगार किया गया। श्रद्धालुओं ने मीठी गुगरी का भोग अर्पित कर देश-प्रदेश, शहर एवं गांव की सुख-समृद्धि, अच्छी बारिश तथा सभी के उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच चारों समाज के चौधरी, पंचगण एवं गणमान्य नागरिकों ने सामूहिक आराधना में भाग लिया। कार्यक्रम में माली समाज के अध्यक्ष चम्पालाल सांखला, गोरधनलाल गहलोत, गणपतसिंह पालरिया, देवीलाल सांखला, लुंबाराम सांखला, भेराराम पालरिया, पाली जिला अध्यक्ष ताराचंद सैनी, रतनलाल भाटी, नारायणलाल परिहार, घांची समाज के अध्यक्ष नरपतराज सोलंकी, मुन्नालाल निकुम पंवार, राजाराम सोलंकी, राजाराम देवड़ा, नेनाराम सोलंकी, चेनाराम भाटी, श्याम निकुम पंवार, मेवाड़ा समाज के अध्यक्ष मदनलाल सहित सोहनलाल, बाबूलाल, धनराज, महेंद्र, धर्मेश तथा सिरवी समाज के अध्यक्ष दिनेश, माणकलाल एवं अन्य समाजबंधु उपस्थित रहे।

हवन एवं धार्मिक अनुष्ठान ज्योतिषाचार्य पांचाराम जोशी के सान्निध्य में संपन्न हुए तथा पूर्णाहुति के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 1
Wow Wow 0
Sanjay Parihar News reporter sojat