सवराड़ ग्राम पंचायत में सामाजिक अंकेक्षण ग्रामसभा आयोजित, विकास कार्यों की हुई समीक्षा
सवराड़ में सामाजिक अंकेक्षण के तहत ग्रामीणों ने रखे सुझाव, योजनाओं की प्रगति पर चर्चा
सोजत रोड निकटवर्ती सवराड़ ग्राम पंचायत मुख्यालय भवन परिसर में सोमवार को सामाजिक अंकेक्षण के तहत ग्रामसभा का आयोजन किया गया। ग्रामसभा की अध्यक्षता प्रशासक ममता महेंद्र कुमार ने की।
ग्रामसभा में प्रभारी श्यामलाल (वरिष्ठ सहायक), बीआरपी शीतल, मांगीलाल एवं मदनलाल, ग्राम विकास अधिकारी विकास सम्बल, कनिष्ठ सहायक लाल बहादुर मीणा, पटवारी सत्यश्री मीणा, मेट सोहनलाल, नेमाराम, प्रकाश सहित पंचायत प्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने भाग लिया।
बैठक के दौरान ग्राम पंचायत क्षेत्र में पिछले छह माह के दौरान विभिन्न योजनाओं एवं विकास कार्यों के तहत किए गए कार्यों का सामाजिक अंकेक्षण किया गया। संबंधित अभिलेखों एवं विवरणों को ग्रामसभा में उपस्थित ग्रामीणों के समक्ष पढ़कर सुनाया गया तथा कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता एवं पारदर्शिता को लेकर चर्चा की गई।
इस अवसर पर ग्रामीणों ने भी अपने सुझाव एवं विचार रखे। सामाजिक अंकेक्षण के माध्यम से विकास कार्यों में पारदर्शिता एवं जनभागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। ग्रामसभा का समापन ग्रामीणों के सहयोग एवं सहभागिता के साथ हुआ।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0