सोजत न्यू लक सेंट्रल स्कूल में इंटर स्कूल खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन
सोजत न्यू लक सेंट्रल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, में शनिवार को इंटर स्कूल खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष पूजा-अर्चना कर किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय की प्रबंध निदेशक श्रीमती कोकिला ओझा ने कहा कि खेलकूद केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का सशक्त आधार है। खेलों से शारीरिक, मानसिक एवं बौद्धिक विकास होता है, साथ ही जीवन में अनुशासन और सकारात्मक सोच का निर्माण भी होता है। उन्होंने विद्यार्थियों को सभी खेल गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय के प्राचार्य श्री बाबूलाल सांखला ने अपने संबोधन में कहा कि खेलकूद विद्यार्थियों में टीम भावना, आत्मविश्वास एवं नेतृत्व क्षमता को विकसित करता है। नियमित खेल गतिविधियों से विद्यार्थी स्वस्थ रहते हैं और जीवन की चुनौतियों का सामना करना सीखते हैं।
प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय स्टाफ एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति सराहनीय रही।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0