सोजत में मोबाइल शॉप से 1 से सवा करोड़ के मोबाइल पार, सौ से ज्यादा महंगे फोन लेकर फरार

Feb 13, 2026 - 10:23
Feb 13, 2026 - 10:24
 0  764
सोजत में मोबाइल शॉप से 1 से सवा करोड़ के मोबाइल पार, सौ से ज्यादा महंगे फोन लेकर फरार
सोजत में मोबाइल शॉप से 1 से सवा करोड़ के मोबाइल पार, सौ से ज्यादा महंगे फोन लेकर फरार

सोजत। शहर के काका चौराहे पर स्थित हरे कृष्णा मोबाइल पॉइंट से अज्ञात चोर सौ से अधिक महंगे मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार चोरी गए मोबाइलों की कीमत करीब 1 करोड़ से सवा करोड़ रुपए बताई जा रही है। घटना से व्यापारियों में हड़कंप मच गया।

दुकान मालिक ने बताया कि चोर दुकान से Apple (आईफोन), OnePlus, Samsung, Vivo और Google (गूगल पिक्सल) सहित अन्य कंपनियों के महंगे मॉडल के मोबाइल उठा ले गए। दुकान में रखे प्रीमियम और नए लॉन्च मॉडल भी चोरी में शामिल बताए जा रहे हैं।

सूचना मिलते ही सोजत पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने घटना की निंदा करते हुए जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। शहर के मुख्य बाजार क्षेत्र में इस तरह की बड़ी वारदात से व्यापारियों में भय का माहौल है।

पुलिस का कहना है कि संदिग्धों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं और जल्द ही खुलासा किया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 4
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 1
Sad Sad 1
Wow Wow 0
Sanjay Parihar News reporter sojat