सेवानिवृत्ति से पूर्व उप प्राचार्य ने विद्यार्थियों को कराया कृष्ण भोग
बासना राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, के उप प्राचार्य भैराराम प्रजापत अटबड़ा ने सेवानिवृत्ति से पूर्व एक अनुकरणीय पहल करते हुए विद्यालय के विद्यार्थियों के लिए कृष्ण भोग का आयोजन किया। इस अवसर पर विद्यालय के करीब 300 विद्यार्थियों को पारंपरिक राजस्थानी व्यंजन दाल-बाटी-चूरमा की प्रसादी कराई गई।
मीडिया प्रभारी अशोक प्रजापत मामावास ने बताया कि उप प्राचार्य भैराराम प्रजापत आगामी 31 मई 2026 को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इसी उपलक्ष्य में उन्होंने विद्यार्थियों के प्रति अपने स्नेह और कर्तव्य भावना को दर्शाते हुए यह सेवा कार्य किया। कार्यक्रम में उप प्राचार्य के पुत्र प्रकाश प्रजापत सहित उनका पूरा परिवार उपस्थित रहा और सेवा में सहयोग किया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रिंसिपल कालूराम अणकिया, प्रिंसिपल बालकिशन प्रजापत सहित विद्यालय परिवार के समस्त स्टाफ सदस्य मौजूद रहे। सभी ने उप प्राचार्य भैराराम प्रजापत के इस भावनात्मक और प्रेरणादायक कदम की सराहना की।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला और विद्यालय परिसर में सौहार्दपूर्ण वातावरण बना रहा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0