सोजत में मौसम ने ली करवट, रविवार शाम बारिश से सड़कों पर बहा पानी

तेज हवाओं के साथ बरसे बादल, सोजत के बाजारों और सड़कों पर जमा हुआ पानी

Jul 5, 2026 - 21:35
Jul 5, 2026 - 21:36
 0  134

सोजत। कस्बे में रविवार शाम मौसम ने अचानक करवट ली और तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। दिनभर उमस और गर्मी से परेशान लोगों ने बारिश का आनंद लिया।

शाम को शुरू हुई बारिश कुछ समय तक जारी रही, जिससे मुख्य सड़कों और बाजार क्षेत्रों में पानी बहने लगा।  बारिश के कारण वाहन चालकों और राहगीरों को थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा, वहीं किसानों के चेहरों पर खुशी नजर आई।

मौसम विभाग के अनुसार क्षेत्र में आगामी दिनों में भी मौसम परिवर्तन और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है। अचानक हुई बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को राहत महसूस हुई।

What's Your Reaction?

Like Like 2
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Sanjay Parihar News reporter sojat