पाली होमगार्ड सुरक्षा और समाज सेवा दोनों के लिए तत्पर: प्रदीप कुमार

पाली होमगार्ड सुरक्षा और समाज सेवा दोनों के लिए तत्पर: प्रदीप कुमार

Dec 4, 2025 - 20:40
 0  13
1 / 1

1.

पाली राजस्थान गृह रक्षा स्थापना दिवस सप्ताह के तहत गुरुवार को बांगड़ हॉस्पिटल में गृह रक्षा मुख्यालय के निर्देशानुसार स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मंच को संबोधित करते हुए समादेष्टा प्रदीप कुमार ने कहा कि होमगार्ड जवान सुरक्षा के साथ-साथ समाज सेवा के लिए भी सदैव तत्पर रहते हैं। उन्होंने कहा कि होमगार्ड जवान हर परिस्थिति में समाज हित में आगे आते रहे हैं और आज का रक्तदान शिविर इसी सेवा भावना की महत्वपूर्ण कड़ी है।

समादेष्टा प्रदीप कुमार ने कहा कि “रक्तदान महादान है, दिया गया रक्त किसी की जिंदगी बचा सकता है। इसलिए हर जवान और आमजन को नियमित रूप से रक्तदान करना चाहिए।”

कम्पनी कमांडर जीयाराम ने अपने संबोधन में कहा कि इस तरह के आयोजन मानवता को मजबूत करते हैं और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूकता बढ़ाते हैं। शिविर में कुल 24 होमगार्ड जवानों व स्वंयसेवकों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया।इस अवसर पर समादेष्टा प्रदीप कुमार, कम्पनी कमाण्डर जीयाराम, रमेेश कुमार आरक्षी, वरिष्ठ सहायक मनोहर सिंह, भरत सिंह (एचपीसी), सतीष कुमार (एचपीसी), चांद कंवर, सपना टाक सहित अन्य स्वयंसेवक मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Sanjay Parihar News reporter sojat