स्वच्छता संकल्प सप्ताह की शुरुआत, ‘पालिकामित्र’ चैटबॉट लॉन्च; स्वच्छता साथियों का सम्मान

Mar 14, 2026 - 15:06
 0  12
स्वच्छता संकल्प सप्ताह की शुरुआत, ‘पालिकामित्र’ चैटबॉट लॉन्च; स्वच्छता साथियों का सम्मान

सोजत। राजस्थान दिवस के अवसर पर नगर पालिका द्वारा स्वच्छता संकल्प एवं जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका की ओर से नागरिक सुविधाओं को डिजिटल रूप से मजबूत बनाने के उद्देश्य से चैटबॉट “पालिकामित्र” का विधिवत विमोचन किया गया। कार्यक्रम रामेलाव तालाब पर श्रमदान से पूर्व आयोजित किया गया, जिसमें जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे।

कार्यक्रम में विधायक Shobha Chauhan मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी अचल सिंह गुर्जर ने की। इस दौरान निवर्तमान अध्यक्ष प्रतिनिधि जुगल किशोर निकुम तथा मंडल अध्यक्ष प्रतिनिधि राजेश तंवर भी विशेष रूप से मौजूद रहे।

अधिशाषी अधिकारी अचल सिंह गुर्जर ने अतिथियों का स्वागत करते हुए स्वच्छता संकल्प एवं जागरूकता सप्ताह के तहत आयोजित होने वाली विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने नगर पालिका द्वारा चलाए जा रहे “सुरंगों सोजत” अभियान सहित कई नवाचारों के बारे में भी बताया।

इस मौके पर ब्रांड एंबेसडर दिनेश उज्जवल ने बताया कि “पालिकामित्र” चैटबॉट के माध्यम से नगरवासी अब घर बैठे ही नगर पालिका से संबंधित शिकायत दर्ज करा सकेंगे, जरूरी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे और विभिन्न सेवाओं का लाभ आसानी से ले सकेंगे। यह पहल पालिका और नागरिकों के बीच संवाद को सरल और पारदर्शी बनाएगी।

कार्यक्रम के दौरान शहर की स्वच्छता व्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले स्वच्छता साथियों को सम्मानित भी किया गया और उनके कार्यों की सराहना की गई।

विधायक Shobha Chauhan ने नगर पालिका द्वारा चलाए जा रहे अभियानों की सराहना करते हुए Narendra Modi और Bhajan Lal Sharma के स्वच्छता संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने और उसमें सहभागिता निभाने का आह्वान किया। उन्होंने स्वच्छता साथियों का स्वागत करते हुए उनके योगदान को सराहनीय बताया।

कार्यक्रम के अंत में आमजन, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने मिलकर रामेलाव तालाब पार्क परिसर में श्रमदान किया।

इस अवसर पर लेखा अधिकारी प्रथम जगदीश सोलंकी, सहायक प्रशासनिक अधिकारी हितेश सोनी, सहायक अभियंता विजय सिंह चौहान, सद्दाम हुसैन, एमआईएस एग्जीक्यूटिव गोविंद चौहान, पार्षद राकेश पवार, तरुण सोलंकी, योगेश जोशी, जमादार कविता, श्याम गहलोत, राकेश देवड़ा, नरपत सोलंकी, गुणवती मेहता, मोहम्मद साजिद सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

अंत में अतिथियों ने नागरिकों से शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने तथा नगर पालिका की डिजिटल सेवाओं का अधिक से अधिक उपयोग करने की अपील की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Sanjay Parihar News reporter sojat