बिड़ला इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनाया दीपावली उत्सव, रंगोली, दीया सजावट और फ्लेमलेस कुकिंग में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

बिड़ला इंटरनेशनल स्कूल में दीपावली की रौनक, नन्हे विद्यार्थियों से लेकर सीनियर छात्रों तक ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

Oct 30, 2026 - 18:06
Oct 30, 2026 - 18:10
 0  79
बिड़ला इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनाया दीपावली उत्सव, रंगोली, दीया सजावट और फ्लेमलेस कुकिंग में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

सोजत सिटी। बिड़ला इंटरनेशनल स्कूल, सोजत सिटी में शुक्रवार,  दीपावली का पर्व हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों के लिए विभिन्न रचनात्मक एवं मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम के तहत कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए रंगोली निर्माण एवं फ्लेमलेस कुकिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। कक्षा 6वीं से 8वीं तक के विद्यार्थियों ने दीया सजावट एवं फ्लेमलेस कुकिंग में भाग लिया। वहीं कक्षा 3वीं से 5वीं तक के विद्यार्थियों ने कार्ड मेकिंग एवं फ्लेमलेस कुकिंग प्रतियोगिता में अपनी कला का प्रदर्शन किया। कक्षा 1वीं एवं 2वीं के विद्यार्थियों के लिए दीपावली थीम पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई।

कार्यक्रम में श्रीमती अनीता हीरानी एवं जागृति पुरुस्वानी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। इस दौरान विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती नीलू राठौड़, उप-प्रधानाचार्या श्रीमती रुचि परिहार, निदेशक मदन गहलोत एवं प्रबंधक डॉ. सुमित गहलोत भी मौजूद रहे।

मुख्य अतिथियों एवं अन्य अतिथियों ने विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए विभिन्न व्यंजनों का अवलोकन किया। साथ ही आकर्षक रंगोलियों, सुंदर ढंग से सजाए गए दीयों एवं हस्तनिर्मित शुभकामना कार्ड्स की सराहना करते हुए विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, परंपराओं एवं त्योहारों के महत्व से रूबरू होने के साथ अपनी रचनात्मक प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिला। अंत में विद्यालय प्रशासन एवं अतिथियों ने सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Sanjay Parihar News reporter sojat