महेंद्र राठौड़ के जन्मदिवस पर 66 यूनिट रक्तदान, मरीजों को बांटे फल
रक्तदान से जनसेवा तक महेंद्र राठौड़ की पहल, गौवंश के लिए चारा-कुतर और पेयजल हेतु ट्यूबवेल खुदवाने का ऐलान
सोजत। भामाशाह एवं समाजसेवी महेंद्र राठौड़ के जन्मदिवस के अवसर पर मंगलवार को टीम महेंद्र राठौड़ के तत्वावधान में राजकीय अस्पताल सोजत सिटी के ट्रॉमा सेंटर में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 66 रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया। इस दौरान अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरित कर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की गई।
कार्यक्रम के दौरान महेंद्र राठौड़ ने सामाजिक सरोकारों के तहत गौसेवा एवं जनकल्याण के लिए महत्वपूर्ण घोषणाएं भी कीं। उन्होंने गौसेवा धाम हॉस्पिटल, धंधेड़ी (सोजत) में गौवंश के लिए एक गाड़ी चारा-कुतर उपलब्ध करवाने की घोषणा की। इससे गौवंश के लिए चारे की व्यवस्था में सहयोग मिलेगा। इसके साथ ही जिन क्षेत्रों में पेयजल की वास्तविक आवश्यकता है, वहां जनहित में ट्यूबवेल खुदवाने की घोषणा भी की।
रक्तदान से दिया मानव सेवा का संदेश
रक्तदान शिविर में युवाओं एवं टीम के सदस्यों ने उत्साह के साथ भाग लिया। रक्तदाताओं ने जरूरतमंद मरीजों की सहायता के उद्देश्य से रक्तदान किया। वहीं, अस्पताल में मरीजों को फल वितरित कर सेवा और सहयोग की भावना को आगे बढ़ाया गया।
शिविर में सहयोगी ब्लड बैंक टीम के डॉ. प्रकाश सीरवी, प्रवीण सोलंकी, नवरतन व्यास एवं उगमा देवी मौजूद रहे। ब्लड बैंक टीम के सहयोग से शिविर का आयोजन संपन्न हुआ।
गणमान्य लोगों की रही उपस्थिति
इस अवसर पर गौपुत्र दिनेश मेवाड़ा, रवि मेवाड़ा, सुगन सिंह बागोल, खुशवीर सिंह बागोल, सुनील टांक, दिनेश आसेरी, रामदेव भाटी, बालकिशन उणेचा, मोहित मेवाड़ा, रमेश मेवाड़ा, राहुल मेवाड़ा, गणपत चौहान, हेमंत नाथ, विनोद खींची, ऋषि बोराणा, हारुण खान, प्रशांत मेहता, दीपक परिहार, चम्पालाल खोरवाल, जीतू महाराज, नरेश बबलू, राकेश पवार एवं राहुल राठौड़ सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति और टीम के सदस्य उपस्थित रहे।
सेवा कार्यों के साथ मनाया जन्मदिवस
टीम महेंद्र राठौड़ की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में रक्तदान, मरीजों को फल वितरण, गौसेवा के लिए चारा-कुतर उपलब्ध करवाने तथा पेयजल संकट के समाधान के लिए ट्यूबवेल खुदवाने जैसी जनहितकारी पहलों को प्रमुखता दी गई। आयोजन में सहयोग देने वाले सभी रक्तदाताओं, ब्लड बैंक टीम एवं टीम महेंद्र राठौड़ के सदस्यों का योगदान रहा। कार्यक्रम के माध्यम से मानव सेवा, गौसेवा और जनकल्याण के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का संदेश दिया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0