खारिया नींव की नवनिर्वाचित सरपंच विमला मेवाड़ा ने संभाला पदभार, गांव का विकास रहेगा पहली प्राथमिकता

खारिया नींव ग्राम पंचायत में नई शुरुआत, सरपंच विमला मेवाड़ा ने संभाली जिम्मेदारी

Nov 3, 2026 - 17:12
Nov 3, 2026 - 17:13
 0  97
खारिया नींव की नवनिर्वाचित सरपंच विमला मेवाड़ा ने संभाला पदभार, गांव का विकास रहेगा पहली प्राथमिकता

 सोजत नवसृजित ग्राम पंचायत खारिया नींव की नवनिर्वाचित सरपंच विमला मेवाड़ा ने विधिवत रूप से सरपंच पद का कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर ग्राम विकास अधिकारी ने आवश्यक प्रक्रिया पूरी करवाते हुए रजिस्टर में हस्ताक्षर करवाए और उन्हें पदभार ग्रहण करवाया।

पदभार ग्रहण करने के बाद सरपंच विमला मेवाड़ा ने कहा कि गांव का सर्वांगीण विकास करवाना उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी। वे सभी ग्रामीणों को साथ लेकर बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य करवाने का प्रयास करेंगी तथा गांव की मूलभूत समस्याओं का समाधान करवाने के लिए सदैव तत्पर रहेंगी।

इस अवसर पर उपसरपंच, वार्ड पंच सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने नवनिर्वाचित सरपंच का स्वागत करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

What's Your Reaction?

Like Like 2
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 1
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Sanjay Parihar News reporter sojat