सवा साल की खड़ी तपस्या पूर्ण, भूतेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को गूंजेंगे जयकारे
महंत महावीर गिरी महाराज के संकल्प को मिलेगी पूर्णता, सोमवार को सजेगा भूतेश्वर महादेव मंदिर
सोजत। शहर के प्रसिद्ध भूतेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को धार्मिक आस्था और श्रद्धा का विशेष आयोजन होगा। महंत श्री महावीर गिरी जी महाराज की सवा साल की कठिन खड़ी तपस्या पूर्ण होने के अवसर पर सुबह 9:15 बजे राम दरबार की स्थापना एवं प्राण-प्रतिष्ठा के साथ माह प्रसादी का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर मंदिर परिसर में तैयारियां जोरों पर चल रही हैं और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
महंत श्री महावीर गिरी जी महाराज ने बताया कि भूतेश्वर महादेव मंदिर में सवा साल की खड़ी तपस्या प्रारंभ करने के पीछे उनका मुख्य उद्देश्य मंदिर में बजरंगबली की नई मूर्ति की स्थापना करना और माह प्रसादी का आयोजन करना था। इसी संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से मंदिर में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
इस पावन अवसर पर श्री श्री 1008 अशोक गिरी जी महाराज देव की उपस्थिति रहेगी। राम दरबार की प्राण-प्रतिष्ठा एवं माह प्रसादी को लेकर मंदिर के भक्तों और श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह है। आयोजन को सफल बनाने के लिए भक्तगण व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं।
धार्मिक आस्था, भक्ति और सेवा भाव से जुड़े इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। भक्तजन भगवान के दर्शन कर धर्मलाभ प्राप्त करेंगे। मंदिर परिसर में भक्ति और श्रद्धा का माहौल रहेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0