दीपावली से पहले रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाया सोजत, चेयरमैन कीर्ति तंवर की पहल से शहर की बदली तस्वीर
दीपावली के स्वागत में दुल्हन-सा सजा सोजत, शहर के प्रमुख बाजारों और गेटों पर की गई शानदार लाइटिंग
सोजत। दीपावली के पावन पर्व से पहले सोजत शहर रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाने लगा है। शहर में पहली बार प्रमुख मार्गों और ऐतिहासिक स्थलों को आकर्षक विद्युत रोशनी से सजाने की पहल की गई है। नगर पालिका चेयरमैन कीर्ति राजेश तंवर की पहल पर शहर के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर रंग-बिरंगी लाइटों से आकर्षक सजावट करवाई गई है।
एसडीएम कार्यालय से लेकर राजपोल गेट, सब्जी मंडी, आड़ा बाजार, जैतारणिया गेट और पुलिस थाना क्षेत्र के चांदपोल गेट ओर मंदिर पर रोशनी की विशेष सजावट की गई है। विशेष रूप से राजपोल गेट पर की गई आकर्षक लाइटिंग राहगीरों और शहरवासियों का ध्यान आकर्षित कर रही है। शाम होते ही रंग-बिरंगी रोशनी से शहर का नजारा देखते ही बन रहा है।
दीपावली हिंदू धर्म के प्रमुख और सबसे बड़े त्योहारों में से एक है। इस पर्व पर घरों, बाजारों और सार्वजनिक स्थलों को दीपों एवं रोशनी से सजाने की परंपरा रही है। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए सोजत शहर में भी दीपावली से पहले विशेष सजावट करवाई गई है, जिससे बाजारों की रौनक बढ़ने के साथ ही शहर में उत्सव जैसा माहौल नजर आने लगा है।
नगर पालिका की इस पहल से शहरवासियों में भी उत्साह देखने को मिल रहा है। लोगों का कहना है कि दीपावली पर शहर के प्रमुख मार्गों और प्रवेश द्वारों पर इस तरह की रंगीन रोशनी से सजावट होने से सोजत की सुंदरता में चार चांद लग गए हैं। दीपावली के स्वागत में सजा रोशनी से जगमगाता सोजत शहर अब आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0