महालक्ष्मी प्राकट्योत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा, पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत

सुसज्जित पालकी में विराजी महालक्ष्मी माता, आकर्षक झांकियों ने मोहा श्रद्धालुओं का मन

Oct 3, 2026 - 20:24
 0  67
महालक्ष्मी प्राकट्योत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा, पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत

सोजत सिटी। महालक्ष्मी प्राकट्योत्सव एवं जन्मोत्सव के अवसर पर स्थानीय श्रीमाली ब्राह्मण समाज द्वारा श्री महालक्ष्मी मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना के बाद श्री महालक्ष्मी माता की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का नगर के विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं एवं नागरिकों द्वारा पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।

शोभायात्रा में माता जी की आकर्षक प्रतिमा को सुसज्जित पालकी में विराजमान किया गया था। यात्रा के अग्रभाग में घोड़ों पर सवार दो बटुक विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। इसके साथ ही विभिन्न धार्मिक झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। भक्ति एवं उत्साह के माहौल में निकली यह शोभायात्रा आड़ा बाजार, मुख्य बाजार, धानमंडी, सब्जी मंडी एवं राजपोल गेट होते हुए हनुमान मंदिर पहुंची, जहां महाआरती का आयोजन किया गया।

इसके पश्चात शोभायात्रा स्वामी विवेकानंद मार्ग एवं चौगानिया क्षेत्र से होकर पुनः श्री महालक्ष्मी मंदिर पहुंची, जहां माता जी की आरती के साथ प्रसाद वितरण किया गया। इससे पूर्व संध्या के अवसर पर भव्य भजन संध्या का आयोजन भी किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

इस अवसर पर श्रीमाली ब्राह्मण महालक्ष्मी ट्रस्ट के अध्यक्ष रमेश व्यास, श्यामलाल व्यास, जनार्दन दवे, पंकज त्रिवेदी, चेतन व्यास, गोपाल दवे, अरविंद कुमार, जितेंद्र श्रीमाली, अभिजीत शर्मा, पुनीत दवे, मितेश व्यास, हरगोविंद अवस्थी, केशव, गोविंद दवे, जितेंद्र व्यास, माधव शास्त्री, दिलीप व्यास, ओमप्रकाश, सुधीर दवे, दिनेश व्यास, सुनीता व्यास, प्रमिला श्रीमाली, वंदना व्यास, नीलम व्यास, हेमलता श्रीमाली, सीमा व्यास सहित बड़ी संख्या में समाजबंधु एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Sanjay Parihar News reporter sojat