18 अक्टूबर को सोजत में निकलेगा भव्य शक्ति पथ संचलन, तैयारियां तेज
संगठन, संस्कार और राष्ट्रभक्ति का संदेश देगा शक्ति पथ संचलन, कार्यकर्ताओं ने लिया सफलता का संकल्प
सोजत। विश्व हिंदू परिषद् मातृशक्ति एवं दुर्गावाहिनी जिला सोजत के तत्वावधान में 18 अक्टूबर को सोजत में भव्य शक्ति पथ संचलन का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में सोजत में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में संचलन की रूपरेखा, व्यवस्थाओं एवं विभिन्न दायित्वों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में विश्व हिंदू परिषद् जोधपुर प्रांत मंत्री परमेश्वर जोशी का सानिध्य प्राप्त हुआ। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि शक्ति पथ संचलन समाज में संगठन, संस्कार एवं राष्ट्रभक्ति की भावना को सुदृढ़ करने का माध्यम है। उन्होंने कार्यक्रम को अनुशासित, भव्य एवं सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।
बैठक में जिला उपाध्यक्षा भावना वैष्णव, मातृशक्ति जिला संयोजिका संगीता तंवर, मातृशक्ति सत्संग जिला प्रमुख पिंटूदेवी चावला तथा दुर्गावाहिनी शक्ति साधना जिला प्रमुख रौनक चावला सहित 70 से अधिक मातृशक्ति एवं दुर्गावाहिनी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
इस दौरान आगामी शक्ति पथ संचलन की व्यवस्थाओं, प्रचार-प्रसार, मार्ग निर्धारण एवं विभिन्न दायित्वों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। सभी कार्यकर्ताओं ने पूर्ण समर्पण, उत्साह एवं संगठनात्मक भावना के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया।
आयोजकों ने क्षेत्र की मातृशक्ति एवं युवतियों से अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता कर शक्ति पथ संचलन को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0