सोजत नगर पालिका अध्यक्ष चुनाव: 4 निर्दलीय पार्षद पहुंचे, सुरक्षा के बीच मतदान जारी
सोजत में चेयरमैन चुनाव को लेकर हलचल, भारी पुलिस बंदोबस्त में चल रही प्रक्रिया
सोजत। नगर पालिका अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर सोजत में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। सोमवार को अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए चार निर्दलीय पार्षद भी नगर पालिका परिसर पहुंचे। इससे पहले भाजपा के पार्षद भी बस के माध्यम से नगरपालिका पहुंचे थे।
चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए नगरपालिका परिसर और आसपास के क्षेत्र में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। भारी पुलिस बल तैनात किया गया है तथा अधिकारियों की निगरानी में मतदान प्रक्रिया संचालित की जा रही है।
नगरपालिका परिसर में सुबह से ही पार्षदों, समर्थकों और राजनीतिक कार्यकर्ताओं की आवाजाही बनी रही। अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर सभी की निगाहें मतदान प्रक्रिया और परिणाम पर टिकी हुई हैं। प्रशासन ने सभी पक्षों से कानून व्यवस्था बनाए रखने और शांतिपूर्ण माहौल में चुनाव संपन्न कराने की अपील की है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
1
Angry
0
Sad
1
Wow
1