पंचायत चुनाव 2026: सोजत में कानून व्यवस्था व आचार संहिता की पालना को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित

संवेदनशील मतदान केंद्रों की निगरानी सहित चुनावी तैयारियों पर मंथन, सोजत में प्रशासन-पुलिस अलर्ट

Oct 6, 2026 - 11:11
Oct 6, 2026 - 11:12
 0  44
पंचायत चुनाव 2026: सोजत में कानून व्यवस्था व आचार संहिता की पालना को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित

सोजत। पंचायत आम चुनाव 2026 के मद्देनजर सोजत उपखंड क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं आदर्श आचार संहिता की प्रभावी पालना सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मंगलवार को उपखंड कार्यालय सोजत में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता रिटर्निंग अधिकारी एवं उपखंड मजिस्ट्रेट रवि प्रकाश ने की।

बैठक में पंचायत आम चुनाव 2026 के दौरान राज्य चुनाव आयोग, जयपुर की गाइडलाइन के अनुसार सभी दायित्वों का गंभीरता एवं निष्पक्षता के साथ निर्वहन करने के निर्देश दिए गए। साथ ही आदर्श आचार संहिता की पालना, संवेदनशील एवं क्रिटिकल मतदान केंद्रों की निगरानी, हथियार लाइसेंसों की समीक्षा, लाउडस्पीकर एवं सभाओं की अनुमति प्रक्रिया तथा चुनाव अवधि में कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

उपखंड मजिस्ट्रेट ने अधिकारियों को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 163 के प्रावधानों की प्रभावी पालना सुनिश्चित करने तथा चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अवांछित गतिविधि पर प्रशासन एवं पुलिस की ओर से कड़ी नजर रखी जाएगी।

बैठक में पुलिस उपाधीक्षक सोजत, तहसीलदार सोजत, नायब तहसीलदार बगड़ी, पुलिस थाना सोजत सिटी, सोजत रोड, शिवपुरा, बगड़ी एवं चंडावल के थानाधिकारी सहित चुनाव शाखा के मोहम्मद रफीक एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे

।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Sanjay Parihar News reporter sojat