सोजत अस्पताल में पेट्रोल चोर सक्रिय, मरीजों की मोटरसाइकिलें बन रहीं निशाना

इलाज कराने आए, लौटे तो टैंक खाली मिला: सोजत अस्पताल में पेट्रोल चोरी से हड़कंप

Sep 30, 2026 - 22:56
 0  203
सोजत अस्पताल में पेट्रोल चोर सक्रिय, मरीजों की मोटरसाइकिलें बन रहीं निशाना

सोजत सिटी। राजकीय अस्पताल परिसर में खड़ी मरीजों एवं उनके परिजनों की मोटरसाइकिलों से अज्ञात चोरों द्वारा पेट्रोल चोरी किए जाने की घटनाएं सामने आई हैं। जानकारी के अनुसार अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले लोग अपनी मोटरसाइकिलें परिसर में खड़ी कर उपचार के लिए जाते हैं, इसी दौरान असामाजिक तत्व वाहनों के पेट्रोल टैंक से पेट्रोल निकालकर फरार हो जाते हैं।

बताया जा रहा है कि रात के समय अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों और उनके परिजनों को विशेष परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई वाहन चालकों को लौटते समय पता चला कि उनकी मोटरसाइकिल में पेट्रोल नहीं है, जिससे उन्हें बीच रास्ते में दिक्कतें उठानी पड़ीं।

स्थानीय लोगों ने अस्पताल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, सीसीटीवी कैमरों की निगरानी बढ़ाने तथा पुलिस गश्त में इजाफा करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थान पर इस प्रकार की घटनाएं चिंता का विषय हैं और इन पर शीघ्र अंकुश लगाया जाना चाहिए।

फिलहाल मामले को लेकर संबंधित अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की जा रही है ताकि मरीजों और उनके परिजनों को भविष्य में ऐसी परेशानियों का सामना न करना पड़े।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 1
Sad Sad 1
Wow Wow 0
Sanjay Parihar News reporter sojat