पत्रकार प्रवीण लक्षकार पर हमले के विरोध में पत्रकारों का आक्रोश, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

जनटीवी पत्रकार प्रवीण लक्षकार पर जानलेवा हमले के खिलाफ पत्रकारों का प्रदर्शन, सख्त कार्रवाई की चेतावनी

Oct 5, 2026 - 18:49
 0  58
पत्रकार प्रवीण लक्षकार पर हमले के विरोध में पत्रकारों का आक्रोश, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

सोजत। जनटीवी के पत्रकार प्रवीण लक्षकार के कथित अपहरण एवं जानलेवा हमले की घटना के विरोध में सोजत उपखंड पत्रकार संघ की ओर से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नाम उपखंड अधिकारी रवि प्रकाश को संयुक्त हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन सौंपा गया। पत्रकारों ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी एवं कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की।

उपखंड पत्रकार संघ के अध्यक्ष अशोक खीची ने बताया कि पत्रकार प्रवीण लक्षकार, जो हृदय एवं मधुमेह संबंधी बीमारी से पीड़ित हैं, 16 सितंबर को जैतारण राजकीय अस्पताल से दवाइयां लेकर निमाज पहुंचे थे। आरोप है कि इसी दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने उनका अपहरण कर सुनसान स्थान पर ले जाकर लोहे के पाइप एवं सरियों से बेरहमी से मारपीट की। घटना में उनके हाथ एवं पैर में गंभीर फ्रैक्चर होने की जानकारी सामने आई है।

वरिष्ठ पत्रकार ओम पाराशर ने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में कार्य कर रहे पत्रकार पर इस प्रकार का हमला न केवल निंदनीय है, बल्कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर भी आघात है। उन्होंने प्रदेश में पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा पत्रकारों पर होने वाले हमलों के मामलों में सख्त कार्रवाई की मांग की।

ज्ञापन में चेतावनी दी गई कि यदि मामले में शीघ्र एवं प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो पत्रकार संगठन प्रदेशव्यापी आंदोलन एवं विरोध प्रदर्शन करने को बाध्य होगा।

इस दौरान अशोक खीची, ओम पाराशर, धन्नाराम परिहार, श्याम पाराशर, मीठालाल पंवार, प्रकाश राठौड़, दिलखुश गेहलोत, आमिर रजा, नत्थाराम बोराणा, संजय परिहार, अकरम खान एवं लोकेश कुमार सहित अनेक पत्रकार उपस्थित रहे। वहीं जयनारायण सिंह, राकेश शर्मा, बाबूलाल पंवार, लक्ष्मणराम, जीवाराम चौधरी एवं निर्मल वैष्णव सहित अन्य पत्रकारों ने भी घटना पर गहरा रोष व्यक्त करते हुए दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Sanjay Parihar News reporter sojat