सोजत में NSUI का विरोध प्रदर्शन, पेपर लीक मामले पर जताया आक्रोश
सोजत में NSUI का विरोध प्रदर्शन, पेपर लीक मामले पर जताया आक्रोश
सोजत। पेपर लीक मामले को लेकर आज NSUI सोजत द्वारा जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। NSUI के नगर अध्यक्ष राहुल राठौड़ के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने टायर जलाकर विरोध दर्ज कराया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि लगातार हो रहे पेपर लीक से युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है।
प्रदर्शन के दौरान सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की गई। NSUI कार्यकर्ताओं ने कहा कि मेहनत करने वाले विद्यार्थियों का विश्वास टूट रहा है और युवाओं में भारी रोष है।
NSUI नगर अध्यक्ष राहुल राठौड़ ने कहा कि यदि पेपर लीक जैसी घटनाओं पर जल्द रोक नहीं लगी तो संगठन आगे भी आंदोलन करेगा।
इस दौरान एडवोकेट पुनीत दवे, कांग्रेस नगर अध्यक्ष सत्यनारायण जी ,दिवेश सामरिया, गोविंद सिंह चारण, राकेश मालवीय, साहिल घोसी, अर्जुन, दुर्गेश, रफीक मोहम्मद, राहुल वैष्णव, हितेश और राहुल राजपुरोहित सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0