सोजत भामाशाहों द्वारा कक्षा 1 से 12 तक के सभी विद्यार्थियों कोट,-टाई,-बेल्ट,-स्कूल-बैग-एवं-मोज़े-वितरित
सोजत भामाशाहों द्वारा कक्षा 1 से 12 तक के सभी विद्यार्थियों कोट,-टाई
सोजत के स्थानीय विद्यालय में शुक्रवार को भामाशाहों द्वारा कक्षा 1 से 12 तक के सभी विद्यार्थियों को कोट, टाई, बेल्ट, स्कूल बैग एवं मोज़े वितरित किए गए। इस अवसर पर ACBEO मोहम्मद रफीक, कार्यालय प्रतिनिधि श्री विक्रम सिंह, गांव के गणमान्य नागरिक श्री हनुमान सिंह जैतावत, प्रशासक प्रतिनिधि भैसाणा, समाजसेवी श्री भगवान सिंह, पूर्व सरपंच श्री गणपत सिंह, तथा मोतीराम, घीसाराम और सुरेश कुमार टेलर उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के संस्थाप्रधान मूलाराम सुमन की अध्यक्षता में किया गया, जिसमें विद्यालय के समस्त स्टाफ ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
कार्यक्रम के दौरान ACBEO श्री मोहम्मद रफीक ने विद्यार्थियों को मेहनत, लगन और शिक्षा के प्रति समर्पण के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही जीवन में सफलता का मूल मंत्र है और विद्यार्थियों को उपलब्ध सभी संसाधनों का पूरा लाभ उठाना चाहिए।
अंत में, संस्थाप्रधान श्री मूलाराम सुमन ने सभी गणमान्य नागरिकों एवं विशेष रूप से ACBEO श्री मोहम्मद रफीक का आभार व्यक्त किया और कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0