सोजत में सामाजिक संस्थाओं ने पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन, चंद्रशेखर आजाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग
सोजत। नगर की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने सोमवार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम उपखंड अधिकारी मासिंगाराम जांगिड़ के माध्यम से ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में 27 फरवरी 2026 को महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की 95वीं पुण्यतिथि पर उन्हें ‘राष्ट्र रत्न’ की उपाधि से सम्मानित करने की मांग की गई।
ज्ञापन में आजाद की जीवनी को केंद्र व सभी राज्यों के पाठ्यक्रम में शामिल करने, राष्ट्रीय राजमार्गों पर दुर्घटना स्थलों के निकट ‘चंद्रशेखर आजाद ब्लड बैंक’ स्थापित करने तथा देशभर में नगर निगम, नगर पालिका और ग्राम पंचायत स्तर पर ‘चंद्रशेखर आजाद जिम एवं व्यायामशाला’ शुरू करने का प्रस्ताव भी रखा गया।
इस दौरान क्षेत्र की सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों वरिष्ठ नागरिक समिति अध्यक्ष सुरेश ओझा ,पेंशनर समाज अध्यक्ष लालचंद मोयल ,सोजत सेवा मण्डल मंत्री पुष्पत राज मुणोत ,अभिनव कला मंच सचिव चेतन व्यास ,उपाध्यक्ष श्याम लाल व्यास ,सोजत सकल जैन संघ अध्यक्ष महेन्द्र मेहता शा. शि. संघ जिला संरक्षक सत्तुसिंह भाटी ,सोशल वेलफेयर सोसायटी अध्यक्ष रामस्वरुप भटनागर, कवि साहित्यकार नवनीत राय रुचिर हितेन्द्र व्यास पूर्व अध्यक्ष बुढ़ायत माता मंदिर व्यवस्था समिति, महालक्ष्मी ट्रस्ट अध्यक्ष रमेश व्यास,पूर्व सैनिक संगठन सचिव अशोक सैन ,रशीद अहमद गौरी ,माली समाज जिला अध्यक्ष ताराचंद सैनी ,लक्ष्मण राम पालड़िया ,पूर्व जिला उप प्रमुख भीकाराम सीरवी एडवोकेट गजेन्द्र मेहता, उपेन्द्र सांखला, अकरम खां, हरिकिशन चौहान ,भाजपा नेता ओमप्रकाश गुरु, ,जवरीलाल बौराणा इंसाफ खान सहित बड़ी संख्या में गणमान्य जन उपस्थित थे।
प्रतिनिधिमंडल ने सोजत की स्थानीय समस्याओं पर भी चर्चा की। इसमें संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों की नियमित मॉनिटरिंग, सोजत क्लब के जीर्णोद्धार, खेल सुविधाओं के विकास और शहर की यातायात व्यवस्था सुधारने जैसे मुद्दे शामिल रहे।
उपखंड अधिकारी मासिंगा राम जांगिड़ ने ज्ञापन को उच्च स्तर तक भिजवाने और स्थानीय समस्याओं के समाधान के लिए सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
1
Angry
0
Sad
0
Wow
1