सोजत में भव्य शोभायात्रा के साथ होगा विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन
सोजत जय श्रीराम के उद्घोष के साथ शिवाजी बस्ती में वीराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन अत्यन्त हर्षोल्लास एवं भव्यता के साथ किया जा रहा है। इस अवसर पर विशाल एवं आकर्षक शोभा यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें कलश यात्रा, डीजे, घोड़े, बैंड व गैर नृत्य सहित विभिन्न धार्मिक व सांस्कृतिक झांकियां शामिल रहेंगी।
आयोजकों के अनुसार शोभा यात्रा का शुभारंभ गगेश्वर महादेव मंदिर (तालाब की बारी) से दिनांक 08 फरवरी 2026, रविवार को सुबह 10 बजे किया जाएगा। शोभा यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर निकलेगी, जहां श्रद्धालु पुष्पवर्षा कर स्वागत करेंगे।
शोभा यात्रा के उपरांत दोपहर 2 बजे चेतन कुंज आश्रम (नसिहपुरा) में आशीर्वचन एवं प्रसादी कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें संत-महात्माओं का सान्निध्य प्राप्त होगा।
आयोजकों ने नगरवासियों व सनातन धर्मावलंबियों से आह्वान किया है कि वे हिन्दू धर्म के इस महायज्ञ में अपनी आहुति देकर कार्यक्रम को सफल बनाएं और धर्म, संस्कृति व एकता का संदेश दें।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0