*प्राकृतिक भू-शिवलिंग पर लहराई आस्था की अमर ध्वजा, शिवराजपुर महादेव मंदिर की वर्षगांठ श्रद्धा संग मनाई*

*प्राकृतिक भू-शिवलिंग पर लहराई आस्था की अमर ध्वजा, शिवराजपुर महादेव मंदिर की वर्षगांठ श्रद्धा संग मनाई*

May 13, 2026 - 17:57
May 13, 2026 - 18:00
 0  23
*प्राकृतिक भू-शिवलिंग पर लहराई आस्था की अमर ध्वजा, शिवराजपुर महादेव मंदिर की वर्षगांठ श्रद्धा संग मनाई*
*प्राकृतिक भू-शिवलिंग पर लहराई आस्था की अमर ध्वजा, शिवराजपुर महादेव मंदिर की वर्षगांठ श्रद्धा संग मनाई*

*प्राकृतिक भू-शिवलिंग पर लहराई आस्था की अमर ध्वजा, शिवराजपुर महादेव मंदिर की वर्षगांठ श्रद्धा संग मनाई*

सोजत रोड। निकटवर्ती सवराड़ गांव स्थित प्राकृतिक भू-शिवलिंग वाले प्रसिद्ध शिवराजपुर महादेव मंदिर की वर्षगांठ श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाई गई। मंदिर परिसर में आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों में ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

वर्षगांठ अवसर पर ढोल-नगाड़ों, गाजे-बाजे और मंगल ध्वनियों के बीच महादेव मंदिर पर अमर ध्वजा चढ़ाई गई। महिलाओं ने पारंपरिक मंगल गीत गाते हुए भक्ति भाव से शोभायात्रा में सहभागिता निभाई, जिससे वातावरण पूरी तरह शिवमय हो गया।

कार्यक्रम के दौरान ओमप्रकाश एवं गोरधनलाल पुत्र राणाराम देवासी परिवार की ओर से विधि-विधान के साथ प्राकृतिक भू-शिवलिंग पर पूजा-अर्चना कर अमर ध्वजा अर्पित की गई। श्रद्धालुओं ने महादेव के दर्शन कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

धार्मिक आयोजन के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर गांव के गणमान्य नागरिक, श्रद्धालु एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। मंदिर परिसर “हर-हर महादेव” के जयकारों से गूंज उठा।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ajay Kumar Joshi News Reporter Sojat