सोजत में भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता राजेश तंवर का भव्य सम्मान, बोले— समाज सेवा को समर्पित है जीवन
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता बनने पर राजेश तंवर का सम्मान समारोह, 21 किलो की माला पहनाकर किया स्वागत
सोजत। स्थानीय माली समाज भवन नयापुरा में आयोजित सम्मान समारोह में भाजपा ओबीसी प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रवक्ता राजेश तंवर का भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में माली समाज के प्रबुद्धजन, भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर राजेश तंवर ने कहा कि प्रदेश आलाकमान ने उन्हें जो नई जिम्मेदारी सौंपी है, उसका वे पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने माली समाज के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज से मिले प्यार, सम्मान और सहयोग की बदौलत ही वे आज इस मुकाम तक पहुंचे हैं। उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि समाज का एहसान वे जीवनभर नहीं चुका पाएंगे तथा उनके खून का एक-एक कतरा समाज की सेवा के लिए समर्पित रहेगा।
तंवर ने कहा कि समाज के प्रोत्साहन से ही उन्हें तीन बार पार्षद बनने तथा उनकी धर्मपत्नी कीर्ति तंवर को भी पार्षद बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। उन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, कुमावत तथा सोजत विधायक श्रीमती शोभा चौहान एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री लक्ष्मीनारायण दवे का आभार जताया।
कार्यक्रम में राजेश तंवर का साफा एवं 21 किलो की माला पहनाकर सम्मान किया गया, वहीं उनकी धर्मपत्नी एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष कीर्ति तंवर का शॉल ओढ़ाकर अभिनंदन किया गया।
माली समाज अध्यक्ष चंपालाल सांखला ने कहा कि समाज के लिए यह गर्व का विषय है कि समाज का एक युवा आज प्रदेश स्तर पर प्रतिनिधित्व कर रहा है। इस मौके पावटी बास चौधरी ताराचंद सैनी एवं भाजपा पदाधिकारी किशोर देवड़ा ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम में माली समाज चौधरी गोरधनलाल गहलोत, देवीलाल सांखला, राकेश देवड़ा,गणपत सिंह टांक, ओमप्रकाश चौहान, कानाराम सांखला, भैराराम, शंकरलाल परिहार, जोगेश जोशी, सुरेश अग्रवाल, नवनीत राय रूचिर, हीरालाल कांठेर, जितेंद्र व्यास, नरपत सिंह सोढा, राजेंद्र शर्मा सहित समाज के गणमान्य नागरिक एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
1