पाली पुलिस की अनोखी पहल: “हेलमेट है सुरक्षा की ढाल” अभियान से जागरूक हुए वाहन चालक

सड़क सुरक्षा को लेकर पाली पुलिस का विशेष अभियान, 20 लोगों को बांटे मुफ्त हेलमेट

May 29, 2026 - 19:23
 0  18
पाली पुलिस की अनोखी पहल: “हेलमेट है सुरक्षा की ढाल” अभियान से जागरूक हुए वाहन चालक

पाली। जिला पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन के नेतृत्व में जिलेभर में विशेष यातायात जागरूकता अभियान चलाया गया। “हेलमेट है सुरक्षा की ढाल” थीम पर आयोजित इस अभियान का उद्देश्य सड़क हादसों में होने वाली मौतों और गंभीर चोटों को रोकना तथा लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना रहा।

अभियान के दौरान पुलिस अधिकारियों व जवानों ने बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चला रहे लोगों को रोककर यातायात नियमों की जानकारी दी और हेलमेट पहनने के महत्व को समझाया। पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया कि हेलमेट केवल चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि अपनी जिंदगी सुरक्षित रखने के लिए जरूरी है।

इस दौरान नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से 20 वाहन चालकों को निशुल्क हेलमेट भी वितरित किए गए। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि सड़क पर छोटी सी लापरवाही भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को यातायात नियमों का पालन करना चाहिए।

अभियान के तहत “सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा” का संदेश देते हुए आमजन से अपील की गई कि वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट का नियमित उपयोग करें तथा स्वयं के साथ अपने परिवार की सुरक्षा को भी प्राथमिकता दें। पुलिस की इस पहल को लोगों ने सराहा और इसे जनहित में महत्वपूर्ण कदम बताया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Sanjay Parihar News reporter sojat