सोजत सिटी स्थित मिलेनियम पैकेजिंग फैक्ट्री का शैक्षणिक भ्रमण किया

Feb 2, 2026 - 18:11
 0  30
सोजत सिटी स्थित मिलेनियम पैकेजिंग फैक्ट्री का शैक्षणिक भ्रमण किया

पाली श्री बांगड़ राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, पाली के विद्यार्थियों ने औद्योगिक ज्ञान अर्जित करने के उद्देश्य से सोजत सिटी स्थित मिलेनियम पैकेजिंग फैक्ट्री का शैक्षणिक भ्रमण किया। यह भ्रमण विद्यालय के प्रधानाचार्य बसंत कुमार परिहार के नेतृत्व एवं औद्योगिक भ्रमण प्रभारी शुचि शर्मा के निर्देशन में सम्पन्न हुआ।

भ्रमण के दौरान फैक्ट्री प्रतिनिधि आशीष श्रीवास्तव एवं यश श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों को पैकेजिंग उद्योग की कार्यप्रणाली से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि किस प्रकार कागज के रोल एवं शीट से आधुनिक जापानी मशीनों की सहायता से प्रिंटिंग की जाती है, उसके बाद लेमिनेशन प्रक्रिया अपनाई जाती है और अंत में कटिंग कर पैकिंग बॉक्स का निर्माण किया जाता है। विद्यार्थियों ने पूरी उत्पादन प्रक्रिया को प्रत्यक्ष रूप से देखा और उससे जुड़ी तकनीकी जानकारियां प्राप्त कीं।

फैक्ट्री के संस्थापक लोकेश श्रीवास्तव, आशीष श्रीवास्तव एवं यश श्रीवास्तव ने सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों का आत्मीय स्वागत-सम्मान किया तथा अल्पाहार की व्यवस्था भी की।

इस अवसर पर सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य नवनीत रॉय ने विद्यार्थियों को कविता पाठ के माध्यम से प्रेरित किया और जीवन में व्यवसाय व उद्यमिता के जरिए आगे बढ़ने के विषय में मार्गदर्शन दिया।

भ्रमण कार्यक्रम में पीएमश्री प्रभारी महेश व्यास, मुकेश कुमार, कैलाश गुप्ता, लक्ष्मण कुमावत, अश्विनी कुमार, राजेश गौड़, गणपत पन्नू, मनोज अग्रवाल, अभिषेक जैन, अब्दुल कादिर एवं राजेंद्र जैन उपस्थित रहे।

यह औद्योगिक भ्रमण विद्यार्थियों में व्यावसायिक एवं औद्योगिक दृष्टिकोण विकसित करने में सहायक सिद्ध होगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Sanjay Parihar News reporter sojat