पाली निदेशक ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण
पाली निदेशक ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण, ईसीसीई व पोषण ट्रैकर पर दिया जोर
1.
पाली समेकित बाल विकास सेवाएं (ICDS) महिला एवं बाल विकास विभाग के माननीय निदेशक श्री वासुदेव मालावत ने रोहट ब्लॉक के आंगनवाड़ी केंद्र दलपतगढ़ का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र की व्यवस्थाओं, बच्चों की गतिविधियों तथा दर्ज रिकॉर्ड का विस्तृत जायजा लिया।निदेशक मालावत ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को ईसीसीई (प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा) पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बच्चों के समग्र विकास के लिए ICDS की सभी सेवाओं की समय पर उपलब्धता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने अधिकतम बच्चों व महिलाओं का नामांकन आंगनवाड़ी केंद्र पर सुनिश्चित करने तथा सभी को पोषण ट्रैकर ऐप पर समय पर पंजीकृत करने के निर्देश दिए।उन्होंने बच्चों के ईसीसीई कार्यों के मूल्यांकन हेतु समग्र प्रमाण पत्र नियमित रूप से अपडेट रखने और अभिभावकों को बच्चों की प्रगति संबंधी पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराने पर भी बल दिया, ताकि सामूहिक प्रयासों से बच्चों के विकास में और सुधार किया जा सके।निदेशक ने कहा कि बच्चों के शारीरिक विकास के मापन के लिए वजन व लंबाई मापक उपकरणों का सही उपयोग अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को इसके लिए आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान किए जाने की आवश्यकता बताई, ताकि सटीक डेटा संकलित कर नीतिगत निर्णय लिए जा सकें।निरीक्षण के दौरान उन्होंने जिले में संचालित आदर्श आंगनवाड़ी केंद्रों की प्रगति की समीक्षा की तथा समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने हेतु अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। निदेशक ने महिला पर्यवेक्षकों व आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं से उनकी समस्याओं और कार्यप्रणाली के बारे में भी विस्तार से बातचीत की और आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया।अंत में उपनिदेशक ICDS पाली व जिले के सभी सीडीपीओ के साथ विभिन्न योजनाओं की प्रगति की मॉनिटरिंग की गई तथा आगे की कार्ययोजना पर दिशा-निर्देश दिए गए।इस अवसर पर उपनिदेशक राजेश कुमार, सीडीपीओ रोहट आलोक शर्मा, सीडीपीओ प्रकाश चंद, महिला पर्यवेक्षक लीलावती मीना, ब्लॉक समन्वयक प्रीति सिकरवार, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पालू विश्नोई, सहायिका तीजा देवी, लाभार्थी महिलाएं, लगभग 21 बच्चे एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0