खोखरा गांव में रात्रि चौपाल
खोखरा गांव में रात्रि चौपाल
खोखरा.. ग्राम रथ अभियान के तहत रात्रि चौपाल
सोजत.. निकटवर्ती खोखरा ग्राम के ग्राम पंचायत परिसर में सोमवार शाम ग्राम रथ अभियान के तहत रात्रि चौपाल हुई। कार्यक्रम में विकास अधिकारी नेमा राम सिरवी ने राजस्थान की कृषक पशुपालक , ग्रामीण क्षेत्र योजनाओं के प्रचार - प्रसार के लिए रखा गया, विकास अधिकारी नेमा राम सिरवी ने जन सुनवाई की , सरपंच लूम्बा राम ने विकसित ग्राम 2026 ग्राम रथ अभियान की रात्रि चौपाल में सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी, ग्राम विकास अधिकारी श्रवण सिंह ने कहा कि लाभदायक योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के लिए जागरूकता रथ गांवों में भेजे जा रहे हैं , ज्यादा से ज्यादा लाभ लेने की अपील की ,
ग्रामीणों ने गांव की मुख्य समस्या भी रखी , गांव में पानी पीने का मुख्य एक स्रोत है वो भी कई महीनों से बन्द पड़ा है , जलदाय विभाग के JEN कुलदीप ने कहा कि जल्द इस समस्या का उच्च अधिकारियों से बात कर जल्द समाधान का आश्वाशन दिया । विद्युत विभाग के सहायक अभियंता कुलदीप सिंह से ग्रामीणों ने बताया कि गांव में जितने भी अवैध कनेक्शन हैं उन्हें जल्द से हटाया जाए ताकि बारिश के मौसम में कोई हादसे का शिकार नहीं हो । और ग्रामीणों की मुख्य समस्याएं विद्युत लाइन सरदारपुरा से जोड़ी जाए, मुख्य बस स्टैंड से गांव तक खराब सड़क को डामरीकरण की जाए , और रात्रि में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की गई। संचालन खोखरा ग्राम सेवा सहकारी समिति के व्यवस्थापक शिव मंगल राठौड़ ने किया। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि महावीर सिंह चारण, चम्पा नाथ , पटवारी सपना गुर्जर, कृषि परिवेशक सुनीता चौधरी, कनिष्ठ सहायक अनुसूया चारण, आशा सहयोगिनी सुनीता कंवर, मुमताज बानो, प्रधानाचार्य अनिल कुमार शर्मा, समाजसेवी राजेन्द्र कुमार मेवाड़ा , कांग्रेस नेता भेरू सिंह गुर्जर, पशु चिकित्सक डॉ बुद्धाराम सिरवी, ANM मधुबाला प्रजापत, लाइन मेन महावीर सैनी , FRT कर्मचारी ओमप्रकाश सिरवी, गंगा सिंह, किशन जाट, मुकेश गुर्जर, भागीरथ मेवाड़ा, सहित ग्राम वासी मौजूद e
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0