सोजत के विक्रम सिंह पंवार का भव्य स्वागत, RAS 2024 में 149वीं रैंक पर समाज ने जताया गर्व
RAS 2024 में 149वीं रैंक लाकर विक्रम सिंह पंवार ने बढ़ाया समाज का मान, रावणा राजपूत समाज ने किया सम्मान
सोजत | RAS 2024 भर्ती परीक्षा में 149वीं रैंक प्राप्त कर समाज का नाम रोशन करने वाले समाज के गौरव श्रीमान विक्रम सिंह पुत्र भूर सिंह पवार नोक बासनी का रावणा राजपूत समाज द्वारा भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर समाज के लोगों ने उन्हें माला पहनाकर एवं साफा बांधकर सम्मानित किया तथा उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष नरपत सिंह दहिया, हनुमान सिंह देवड़ा, मांगू सिंह पंवार, भारत सिंह धानेचा एवं गोपाल सिंह मांगलिया सहित समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने विक्रम सिंह पंवार की इस उपलब्धि को समाज के युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया।
समाजजनों ने कहा कि कठिन परिश्रम, लगन और समर्पण से हासिल की गई यह सफलता पूरे समाज के लिए गर्व का विषय है। कार्यक्रम के दौरान मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की गई और विक्रम सिंह पंवार के उज्ज्वल प्रशासनिक भविष्य की कामना की गई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0