सोजत सेवा मण्डल का मानवीय कार्य: 36वीं लावारिस लाश का कराया दाह-संस्कार
चण्डावल पुलिस के अनुरोध पर सोजत सेवा मण्डल ने निभाया मानवता का धर्म, लावारिस शव का किया अंतिम संस्कार
सोजत - स्थानीय सोजत सेवा मण्डल को पुलिस थाना चण्डावल द्वारा लिखित तहरीर पत्र देकर अवगत कराया कि दिनांक 28/5/26 को शाम 6.30 बजे के आसपास स्टेट हाइवे 162 जो सोजत से ब्यावर रोड़ पर नाथलकुंडी भगवान देवासी की होटल के पास किसी अनजान व्यक्ति का शव सड़क किनारे मिला जिसका आज दिनांक 31/5/26 तक कोई शिनाख्त नहीं हो पाई है और न ही कोई वारिस की जानकारी मिली है तत्पश्चात पुलिस थाना चण्डावल द्वारा सोजत की सेवा भावी संस्था सोजत सेवा मण्डल को हिन्दू रिति रिवाज से दाह-संस्कार कराने का निवेदन किया जाने पर संस्था के मंत्री पुष्पत राज़ मुणोत, सक्रिय सदस्य ताराचंद सैनी, बुधाराम घांची, राजेन्द्र चौहान व्यवस्थापक पारसमल प्रजापत, खीवराज सांखला, जितेन्द्र पालरिया, रामेश्वर परिहार तथा पुलिस थाना चण्डावल की मौजूदगी स्टाफ भगवानराम ASI, रामनिवास मुंशी, रमेश कांस्टेबल, राजेन्द्र चालक 112 की उपस्थिति में अग्नि दाह संस्कार किया गया। सेवा कार्य में हमेशा समर्पित रहने वाली संस्था सोजत सेवा मण्डल द्वारा इस लावारिस लाश का दाह-संस्कार माली समाज श्मशान घाट में किया गया।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
1
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0