क्षत्रिय मेवाड़ा कलाल समाज विकास संस्था का शिक्षा एवं संस्कार शिविर सम्पन्न

क्षत्रिय मेवाड़ा कलाल समाज विकास संस्था का शिक्षा एवं संस्कार शिविर सम्पन्न

May 23, 2026 - 07:47
May 23, 2026 - 09:32
 0  15
क्षत्रिय मेवाड़ा कलाल समाज विकास संस्था का शिक्षा एवं संस्कार शिविर सम्पन्न

सोजत। क्षत्रिय मेवाड़ा कलाल समाज विकास संस्था सोजत परगना की ओर से समाज के विद्यार्थियों में शिक्षा, संस्कार एवं सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित पांच दिवसीय आवासीय शिक्षा एवं संस्कार शिविर का गुरुवार को समापन हुआ। शिविर 18 से 22 मई तक सियाट समाज भवन में आयोजित किया गया।

सोजत परगना अध्यक्ष जगदीश मेवाड़ा ने बताया कि शिविर में 14 से 25 वर्ष आयु वर्ग के करीब 100 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। छात्रों के लिए पूर्णतया आवासीय व्यवस्था की गई थी, जबकि छात्राओं के लिए दिवसीय शिविर आयोजित किया गया।

5शिविर के दौरान विद्यार्थियों को शिक्षा, नैतिक संस्कार, व्यक्तित्व विकास तथा समाज के इतिहास से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। पुष्कर अध्यक्ष ललित मेवाड़ा ने समाज के इतिहास एवं परंपराओं पर विशेष जानकारी साझा की।

समापन समारोह में शिविर में भाग लेने वाले सभी छात्र-छात्राओं का समाज के भामाशाहों द्वारा सम्मान किया गया। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष बाबूलाल मेवाड़ा, संभाग अध्यक्ष अंबालाल सोलंकी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजयराज मेवाड़ा, संयोजक हीरालाल मेवाड़ा, पूर्व अध्यक्ष चंपालाल रामासनी, प्रधानाचार्य महेंद्र मेवाड़ा, सचिव राजेंद्र मेवाड़ा , जिला उपाध्यक्ष रामेश्वर मेवाड़ा, जैतारण परगना अध्यक्ष पुष्पेंद्र मेवाड़ा,21 खेड़ा अध्यक्ष गणपत लाल मेवाड़ा, नौगांव अध्यक्ष नैनालाल मेवाड़ा, कैलाश मेवाड़ा बगड़ी,सुरेश मेवाड़ा , शक्ति सिंह मेवाडा, कोषाध्यक्ष पारसमल मेवाडा, घीसुलाल मेवाड़ा बोयल, राजेंद्र मेवाडा खोखरा,पुरुषोत्तम मेवाड़ा, मीडिया प्रभारी भरत मेवाड़ा, मुकेश मेवाडा, घेवर मेवाड़ा,सोजत रोड इकाई अध्यक्ष रामचंद्र मेवाड़ा, बगड़ी इकाई अध्यक्ष महेन्द्र मेवाड़ा, भरत मेवाड़ा, ओम प्रकाश मेवाड़ा, इंद्रचंद्र मेवाड़ा, तेजराज मेवाड़ा, बाबूलाल मेवाड़ा, विजय राज मेवाड़ा, दिनेश मेवाड़ा, रमेश मेवाड़ा, ताराचंद मेवाड़ा, भूराराम,मेवाड़ा, प्रहलाद मेवाड़ा सहित समाज के अनेक पदाधिकारी, समाज बंधु एव बालक बालिकाएं उपस्थित

थे

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Bharat Mewada Repoter Bharat Mewada