बभाण विद्यालय में भामाशाह रोशनलाल नाहर ने बच्चों को बांटे स्वेटर
बभाण विद्यालय में भामाशाह रोशनलाल नाहर ने बच्चों को बांटे स्वेटर
1.
सोजत बभाण राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बभाण में शुक्रवार को भामाशाह रोशनलाल नाहर (तेरापंथ संघ परिषद, पाली) द्वारा सर्दी के मौसम को देखते हुए कक्षा पहली से पांचवीं तक के विद्यार्थियों को स्वेटर वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। नाहर ने बच्चों को अपने हाथों से स्वेटर पहनाकर उनकी हौसलाअफजाई की।विद्यालय के प्रधानाचार्य महेंद्र सिंह रावत ने बताया कि पाली से पहुंचे रोशनलाल नाहर ने बभाण विद्यालय के साथ-साथ समीप स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय रामाजी के वाडिया के बच्चों को भी स्वेटर भेंट किए। प्रधानाचार्य रावत ने कहा कि नाहर का यह सहयोग ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों के लिए प्रेरणादायक है।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रोशनलाल नाहर ने कहा कि पाली जिले के अंतिम छोर पर स्थित इस विद्यालय में किसी भी प्रकार की भौतिक सुविधाओं की कमी नहीं रहने दी जाएगी। उन्होंने सभी भामाशाहों से विद्यालय विकास में योगदान देने का आग्रह किया। नाहर ने विद्यालय के पिछले चार वर्षों से बोर्ड परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहने पर प्रधानाचार्य रावत और शिक्षक दल की प्रशंसा भी की। साथ ही बच्चों को ब्लेजर में अनुशासित रूप से देखकर प्रसन्नता व्यक्त की।कार्यक्रम में पूर्व सरपंच मनोहर सिंह, प्रधानाचार्य महेंद्र सिंह रावत, अविनाश चौहान, भगवानसिंह मेवड़ा, बाबूसिंह, नीमसिंह, वरिष्ठ अध्यापक तेजसिंह जेतावत, अमरचंद सामरिया, पियूष भटनागर, शारीरिक शिक्षक ओमप्रकाश गुर्जर, भरत वैष्णव, इंद्रसिंह रावत, विकास यादव, कनिष्ठ लिपिक सीताराम जाट सहित शिक्षक व ग्रामीण मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0