नाथलकुंडी के पास सड़क किनारे युवक का शव मिलने से हड़कंप, पुलिस शिनाख्त में जुटी
तेज गर्मी से काला पड़ा चेहरा, सोजत में अज्ञात शव मिलने पर जांच जारी
सोजत। चंडावल थाना क्षेत्र में गुरुवार को NH-162 पर नाथलकुंडी के पास एक अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। राहगीरों द्वारा सड़क किनारे युवक का शव पड़े होने की सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए।
जानकारी के अनुसार तेज गर्मी और धूप के कारण युवक का चेहरा काला पड़ गया, जिससे उसकी पहचान करने में परेशानी आ रही है। सूचना मिलते ही चंडावल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सोजत राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।
प्राथमिक तौर पर युवक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में जानकारी जुटाने के साथ युवक की शिनाख्त के प्रयास कर रही है। वहीं शव मिलने की सूचना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई
What's Your Reaction?
Like
6
Dislike
2
Love
1
Funny
0
Angry
0
Sad
1
Wow
0