राजऋषि हॉस्पिटल मारवाड़ जंक्शन में निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर संपन्न
1.
मारवाड़ जंक्शन राजऋषि एसकेएम कॉलेज एंड हॉस्पिटल, मारवाड़ जंक्शन के नेत्र रोग विभाग में निःशुल्क चिकित्सा परामर्श एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह शिविर 5 फरवरी से 7 फरवरी तक संत खेतेश्वर मेडिकल एंड पब्लिक वेलफेयर सोसाइटी, बी. लाल हॉस्पिटल एवं डीबीसीएस के सहयोग से आयोजित हुआ।
संस्था के डायरेक्टर डॉ. जी.एस. राजपुरोहित ने बताया कि शिविर के दौरान कुल 184 मरीजों की आंखों की जांच की गई, जिनमें से 65 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन की आवश्यकता पाई गई। सभी जरूरतमंद मरीजों के ऑपरेशन प्रसिद्ध नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. महेंद्र बौराणा, डॉ. राहुल वासवानी तथा उनकी टीम द्वारा सफलतापूर्वक किए गए। टीम में डॉ. सोमेंद्र देवासी, डॉ. महेंद्र कुमावत, नेत्र रोग सहायक नरेंद्र कुमावत, शिवम निगम सहित अन्य स्टाफ शामिल रहा।
शिविर के सफल संचालन के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया। इसमें संत खेतेश्वर मेडिकल एंड पब्लिक वेलफेयर सोसाइटी के कार्यकर्ताओं के साथ बी. लाल हॉस्पिटल से आशीष जांगिड़, पूरण सीरवी, अरविंद बिश्नोई, कमलेश देवासी, लक्ष्मण सैन, कुसुम राठौड़, पायल पालरिया, सीता सीरवी, पूजा नाथ सहित अनेक लोगों ने अपनी सेवाएं दीं। मरीजों को लाने-ले जाने एवं अन्य सभी व्यवस्थाएं बी. लाल हॉस्पिटल के सहयोग से निःशुल्क की गईं।
डॉ. राजपुरोहित ने जानकारी दी कि राजऋषि एसकेएम कॉलेज एंड हॉस्पिटल, मारवाड़ जंक्शन में आगामी 10 से 12 फरवरी, 18 से 20 फरवरी एवं 25 से 27 फरवरी तक तीन मेगा नेत्र शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में मारवाड़ एवं सोजत क्षेत्र के जरूरतमंद मरीजों के मोतियाबिंद ऑपरेशन पूर्णतः निःशुल्क किए जाएंगे।
इसके साथ ही उन्होंने बताया कि राजऋषि हॉस्पिटल, मारवाड़ जंक्शन में सोमवार से सोनोग्राफी की सुविधा भी प्रारंभ की जा रही है, जहां 24 घंटे सभी प्रकार की सोनोग्राफी सेवाएं उपलब्ध होंगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0