मारवाड़ जंक्शन राजऋषि हॉस्पिटल में सोनोग्राफी सुविधा शुरू, क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत

Feb 21, 2026 - 21:05
 0  54
मारवाड़ जंक्शन राजऋषि हॉस्पिटल  में सोनोग्राफी सुविधा शुरू, क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत

मारवाड़ जंक्शन राजऋषि SKM कॉलेज एण्ड हॉस्पिटल में अब नियमित रूप से अत्याधुनिक सोनोग्राफी सुविधा शुरू कर दी गई है। यह जानकारी अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. जी. एस. राजपुरोहित ने दी। उन्होंने बताया कि अस्पताल में अमेरिकन रंगीन सोनोग्राफी मशीन के माध्यम से सभी प्रकार की सोनोग्राफी जांच की सुविधा उपलब्ध करा दी गई है।

अब तक क्षेत्रवासियों को सोनोग्राफी जांच के लिए बाहर जाना पड़ता था, जिससे समय और धन दोनों की हानि होती थी तथा मरीजों को असुविधा का सामना करना पड़ता था। स्थानीय स्तर पर यह सुविधा शुरू होने से मारवाड़ जंक्शन एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों में खुशी की लहर है।

अस्पताल की अत्याधुनिक लैब में सभी प्रकार की रक्त जांच, थायरॉयड, हार्मोन, विटामिन सहित विभिन्न पैथोलॉजी जांच उपलब्ध हैं। साथ ही कंप्यूटरीकृत एक्स-रे मशीन द्वारा 24 घंटे एक्स-रे सुविधा भी संचालित की जा रही है।

इसके अतिरिक्त संत खेतेश्वर मेडिकल एंड पब्लिक वेलफेयर सोसाइटी, DBCS एवं राजऋषि हॉस्पिटल के संयुक्त सहयोग से मोतियाबिंद के ऑपरेशन नि:शुल्क किए जा रहे हैं। जनवरी माह से अब तक 530 मरीजों के मोतियाबिंद ऑपरेशन सफलतापूर्वक निःशुल्क संपन्न किए जा चुके हैं।

डॉ. राजपुरोहित ने बताया कि फरवरी माह में भी ग्रामीण क्षेत्रों में निःशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर आयोजित किए जा रहे हैं तथा जरूरतमंद मरीजों के मोतियाबिंद ऑपरेशन नि:शुल्क किए जा रहे हैं।

अस्पताल प्रशासन ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं का लाभ उठाएं और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें।

What's Your Reaction?

Like Like 3
Dislike Dislike 1
Love Love 1
Funny Funny 0
Angry Angry 1
Sad Sad 1
Wow Wow 0
Sanjay Parihar News reporter sojat