सोजत राजस्थान सैनी समाज कर्मचारी अधिकारी प्रगतिशील संस्था के जिला अध्यक्ष पद पर श्री हरिकिशन चौहान
सोजत राजस्थान सैनी समाज कर्मचारी अधिकारी प्रगतिशील संस्था के जिला अध्यक्ष पद पर श्री हरिकिशन चौहान की नियुक्ति होने पर सोजत में हर्ष और उल्लास का माहौल रहा। इस अवसर पर श्री राधा कृष्ण मंदिर, सोजत में भव्य स्वागत एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया।
समारोह में पाली जिला माली समाज के अध्यक्ष श्री ताराचंद टांक के सान्निध्य में माली समाज सोजत के चौधरी गोरधन लाल गहलोत, लुम्बाराम सांखला, गणपतसिंह पालरिया सहित समाज के पंचगण नारायण लाल परिहार, भंवरलाल पालरिया, रतनलाल पालरिया, शंकर लाल परिहार, चम्पालाल सांखला, नेमाराम परिहार, भंवरलाल गहलोत, लक्ष्मणराम पालरिया, कालूराम सोलंकी, रूपाराम टांक, हापुराम पालरिया, जवरीलाल सांखला, मांगीलाल अटपड़ा, देवाराम गहलोत, सोहनलाल सांखला, ओमप्रकाश कच्छवाह सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
इसके साथ ही कर्मचारी कल्याण संस्था सोजत के अध्यक्ष मिसरीलाल सांखला, विप्लव टांक सहित अन्य पदाधिकारियों ने श्री हरिकिशन चौहान का साफा व माला पहनाकर तथा गुलदस्ता भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने श्री चौहान को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए समाज व कर्मचारियों के हित में प्रभावी कार्य करने की अपेक्षा जताई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0