माली (सैनी) अधिकारी-कर्मचारी कल्याण संस्था का वार्षिक अधिवेशन संपन्न, 97 प्रतिभाओं का हुआ सम्मान
मिश्रीलाल सांखला पुनः बने अध्यक्ष, माली समाज के वार्षिक अधिवेशन में शिक्षा व संस्कारों पर दिया गया जोर
सोजत सिटी माली (सैनी) अधिकारी एवं कर्मचारी कल्याण संस्था, सोजत द्वारा वार्षिक अधिवेशन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन इच्छापूर्ण बालाजी के पीछे स्थित पोकरराम जी फार्म हाउस में आयोजित किया गया। समारोह में समाज की विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धियां प्राप्त करने वाली प्रतिभाओं, नव नियुक्त अधिकारियों-कर्मचारियों एवं सेवानिवृत्त अधिकारियों का सम्मान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सिमरन साहब रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. शांतिलाल सांखला, डॉ. पवन गहलोत, डॉ. अशोक गहलोत, डॉ. नंदकिशोर परिहार, डॉ. विकास गहलोत तथा संस्था के संरक्षक वासुदेव सांखला एवं सोहनलाल टाक उपस्थित रहे।
समारोह में कक्षा 10वीं, 12वीं एवं स्नातक स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों, राज्य स्तर पर सम्मानित प्रतिभाओं तथा खेलकूद क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाले विद्यार्थियों सहित कुल 97 प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। इसके अलावा 8 सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारियों एवं 10 नव नियुक्त अधिकारी-कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया। राजस्थान प्रशासनिक सेवा एवं राजस्थान तहसीलदार सेवा (RAS/RTS) परीक्षा में चयनित ओमप्रकाश चौहान का विशेष सम्मान किया गया।
इस अवसर पर आयोजित वार्षिक अधिवेशन बैठक में संस्था की नवीन कार्यकारिणी के गठन पर विचार-विमर्श किया गया। सर्वसम्मति से श्री मिश्रीलाल सांखला को पुनः संस्था का अध्यक्ष निर्वाचित किया गया।
संरक्षक वासुदेव सांखला ने अपने संबोधन में कहा कि समाज की प्रतिभाएं समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उचित मार्गदर्शन, सहयोग एवं प्रोत्साहन के माध्यम से उन्हें उच्च शिखरों तक पहुंचाया जा सकता है। उन्होंने आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग प्रदान करने पर भी बल दिया।
मुख्य अतिथि सिमरन साहब ने कहा कि संस्कार जीवन की सबसे बड़ी पूंजी हैं। विद्यार्थियों को माता-पिता, गुरुजनों एवं समाज की सेवा कर अपने जीवन को सार्थक बनाना चाहिए तथा समाज का नाम गौरवान्वित करना चाहिए।
कार्यक्रम में माली समाज अध्यक्ष चंपालाल सांखला ने सामाजिक गतिविधियों एवं संस्था की बैठकों के संचालन हेतु भवन एवं कक्ष उपलब्ध करवाने की घोषणा की।
समारोह में चौताला माली समाज अध्यक्ष पेमाराम गहलोत, पूर्व अध्यक्ष नारायणलाल भाटी, संरक्षक सोहनलाल टाक, भंवरलाल भाटी, मंत्री प्रेमचंद परिहार, कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश सोलंकी, उपाध्यक्ष जुगराज सांखला, ओमप्रकाश कच्छवाहा, कालूराम देवड़ा, भंवरलाल टाक, मानकचंद माली, प्रवक्ता सत्यप्रकाश चौहान, नायब तहसीलदार प्रेमचंद सोलंकी, प्रधानाचार्य दिलीप कुमार सैनी, लादूराम परिहार, श्यामलाल टाक, सुरेश सांखला, देवेंद्र सोलंकी, चैनाराम सांखला, पन्नाराम पवार सहित सैकड़ों समाजबंधु, प्रतिनिधि एवं संस्था सदस्य उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
3
Dislike
1
Love
1
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0